इंदौर में लूटी हुई चेन बेचने आए तीन बदमाशों ने ढाई साल के बच्चे का पैंडल लूटा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

स्कीम-71 स्थित अवंतिका नगर में तीन बदमाश ढाई साल के प्रयाग के गले से पैंडल लूट कर भाग गए। बदमाश एक महिला से लूटी हुई सोने की चेन बेचने आए थे। बच्चों को दुकान में खेलता छोड़ ज्वेलर मनोहर प्रजापति खाना खाने चले गए था। घटना की जानकारी मिलते ही ज्वेलर के बेटे नीरज लिंबा उर्फ दद्दू ने छानबीन में जुट गए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित चिराग धाकड़, अजय त्रिपाठी और निक्कू शर्मा को पकड़ लिया। आरोपित स्मैक, गांजा और शराब के नशें में वारदातें करते है। एरोड्रम थाना पुलिस अन्य वारदातों में भी पूछताछ कर रही है। वारदात मंगलवार करीब 12 बजे की है। फरियादी मनोहर प्रजापति ने कुछ दिनों पूर्व ही दीपक ज्वेलर के नाम से सोना-चांदी का व्यवसाय शुरु किया था। घर और दुकान एक होने से वह खाना खाने चले गए थे। ढाई वर्षीय नाती प्रयाग और पौता दुकान में खेल रहा था। कुछ देर बाद तीन बदमाश आए और ज्वेलर का पूछा।

एक बदमाश ने प्रयाग के गले में 8 ग्राम वजनी पैंडल देख लिया। उसे पास बुलाया और गोद में उठा लिया। दूसरे बदमाश ने दांत से काला धारा काटा और पैंडल लेकर भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज निकाले। दद्दू व उसके साथियों ने एक नशेड़ी को पकड़ कर पूछताछ कि तो तीनों लूटेरों को पहचान गया। शाम तक दद्दू तीन बदमाशों को पकड़ कर घर ले आए। पूछताछ में बताया कुछ दिनों पूर्व एक महिला से चेन लूटी थी। वह उसे बेचना चाहते थे। ज्वेलर के पास वजन करवाने आए थे। बच्चे से लूटा पैंडल सराफा के एक ज्वेलर को बेच दिया था। पुलिस आरोपितों से दूसरी वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
114 Comments