कांग्रेस सरकार बनते ही मप्र के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, पुरानी पेंशन बहाल करेंगे : कमलनाथ

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

MP News। प्रदेश में 11 महीने बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है और सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। हम सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छतरपुर के बड़ा मलहरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
कमलनाथ ने कहा कि हम किसानों के हित में काम करते हैं। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा था कि हमें कागजों का पेट नहीं भरना है किसानों का पेट भरना है। कांग्रेसमें किसानों की कर्ज माफी शुरू की थी उसे शिवराज सिंह चौहान सरकार ने बंद कर दिया 11 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
कमलनाथ ने कहा की सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। कमलनाथ ने कहा कि जो अधिकारी भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि 11 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जनता हर बात का हिसाब लेगी।
उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहता हूं कि मैं हिंदू हूं, लेकिन बेवकूफ नहीं हूं। भाजपा धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने की राजनीति करती है, हम समाज को जोड़ने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने 18 साल के कार्यकाल में प्रदेश को किसान आत्महत्या में नंबर वन बना दिया है, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन बना दिया है और बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। मुख्यमंत्री अपने 18 साल के कामकाज का हिसाब जनता को दें।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से सबसे बड़ा सवाल मैं यह पूछना चाहता हूं कि प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को रोजगार कैसे मिलेगा? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौजवानों से वादा किया था कि वे हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे। उन्होंने कहा था कि किसानों की आमदनी दुगनी कर देंगे। लेकिन इस विषय में सरकार ने कुछ नहीं किया, इसलिए यह राष्ट्रवाद की राजनीति करते हैं। चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं।
मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि यह कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें, सच्चे राष्ट्रवादियों की पार्टी कांग्रेस पार्टी है। भाजपा वाले बता दें कि इनके परिवार में कौन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी था। कांग्रेस में स्वतंत्रता सेनानियों की लंबी परंपरा है। शिवराज सिंह चौहान सिर्फ झूठ,घोषणा कलाकारी और ध्यान मोड़ने की राजनीति कर रहे हैं।
कमलनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है। हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ते जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं। कांग्रेस की संस्कृति लोगों को जोड़ने की संस्कृति है। आज इस संस्कृति पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई देश नहीं है जहां इतनी भाषाएं हो, जहां इतने धर्म हो, जहां इतने त्यौहार हो। हम दक्षिण की ओर जाते हैं तो हमारी धोती भी लुंगी बन जाती है। माताओं बहनों का साड़ी पहनने का तरीका बदल जाता है।
भारत की संस्कृति विविधता की यह पहचान है। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, ₹100 में 100 यूनिट बिजली दी, युवाओं को रोजगार देने की पहल की। आज का नौजवान ठेका और कमीशन नहीं चाहता वह रोजगार चाहता है। शिवराज सिंह चौहान नौजवानों को बताएं कि वह उन्हें रोजगार क्यों नहीं दे रहे हैं?
कमलनाथ ने कहा कि 11 महीने बाद प्रदेश की जनता मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस का झंडा फहराएगी। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस को वोट मत देना कमलनाथ को वोट मत देना लेकिन सच्चाई को वोट देना। आप सच्चाई को वोट देंगे तो कांग्रेस पार्टी का जीतना तय है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।