Press "Enter" to skip to content

सुदामा नगर ‘बस्ती ग्राउंड’ पर पं. राजेश शास्त्री की भागवत 20 मई से 

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ कथा स्थल का भूमिपूजन

इन्दौर। हिन्दू युवा संगठन द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। पश्चिम क्षेत्र में होने वाली इस भागवत कथा के पूर्व कथा स्थल का भूमिपूजन बुधवार को संतों के सानिध्य एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में हुआ।
भव्य स्तर पर आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण भी दिया जा रहा है।
कथा स्थल पर 1000 भक्तों के बैठने के लिए वातानुकूलित पंडाल बनाया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे।

हिंदु युवा संगठन जुड़े एकलव्यसिंह गौड़ एवं भागवत कथा आयोजक निर्मल पाटीदार ने बताया कि सुदामा नगर स्थित नर्मदा सेवा बस्ती ग्राउंड में स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष अमृत महोत्सव के उद्देश्य को लेकर आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 20 से 27 मई तक दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित होगी।
जिसमें वृंदावन भागवताचार्य पं. राजेश शास्त्री अपने मुखारविंद से भक्तों को कथा का रसपान कराएंगे। सुदामा नगर क्षेत्र में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों को समर्पित रहेगी।
बुधवार को भागवत कथा स्थल का भूमिपूजन पंडि़त धरावरा धाम के महंत शुकदेवदास महाराज एवं लक्ष्मणदास महाराज के सानिध्य एवं पंडित गोविंद शास्त्रीजी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने अपने-अपने विचार भी रखे। सुदामा नगर क्षेत्र में आयोजित भागवत कथा के लिए महिला मण्डल का भी गठन कर उनको भी जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शानू शर्मा, रूप माहेश्वरी, संजय मोटवानी, अजय बडज़ात्या, कमलेश वाजपेयी, कमल रमाणी, किरण जोशी, मनमोहन, पुरुषोत्तम जोशी, प्रवीण शर्मा, अवधेश शर्मा सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।

भव्य पंडाल बनेगा

हिन्दू युवा संगठन अध्यक्ष निर्मल पाटीदार ने बताया कि भागवत कथा के लिए 1000 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की जाएगा।
इसके लिए वातानुकूलित भव्य पांडाल भी बनाया जाएगा। जिसमें बैठ श्रद्धालु कथा का श्रवण करेंगे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए मातृ शक्तियों और पुरुषों की बैठने की अलग-अलग व्यवस्था भी की जाएगी।
Spread the love
More from Religion newsMore posts in Religion news »