प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या,सब्जी मार्केट में हुई कहासुनी के बाद चाकू मारा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore Crime News. इंदौर के भंवरकुआं इलाके में रविवार देर शाम एक शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला के साथ उसकी बेटी भी मौजूद थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

टीआई संतोष दूधी के मुताबिक मृतका वैजयंती उर्फ संगीता (27( पति बबलू अहिरवार निवासी आरटीओ रोड झोपड़पट्‌टी पालदा है। महिला मूल रूप से सागर की रहने वाली है। महिला पेशे से मजदूर थी। उसकी सुपरवाइजर विनोद से दोस्ती थी। एक माह पहले वह पति को छोड़कर विनोद के साथ रहने चली गई थी।

यहां दोनों के बीच भी 15 दिन पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद वैजयंती फिर से पति बबलू के पास आ गई। वह बेटी शिवानी को लेकर पालदा इलाके में सब्जी लेने आई थी। यहां विनोद वैजयंती के सामने आया। यहां भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोपी ने वैजयंती पर चाकू से हमला कर दिया। वैजयंती को गंभीर हालत में एमवाय पहुंचाया गया। यहां मौत हो गई।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।