Indore Crime News. इंदौर के भंवरकुआं इलाके में रविवार देर शाम एक शादीशुदा महिला की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला के साथ उसकी बेटी भी मौजूद थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
टीआई संतोष दूधी के मुताबिक मृतका वैजयंती उर्फ संगीता (27( पति बबलू अहिरवार निवासी आरटीओ रोड झोपड़पट्टी पालदा है। महिला मूल रूप से सागर की रहने वाली है। महिला पेशे से मजदूर थी। उसकी सुपरवाइजर विनोद से दोस्ती थी। एक माह पहले वह पति को छोड़कर विनोद के साथ रहने चली गई थी।
यहां दोनों के बीच भी 15 दिन पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद वैजयंती फिर से पति बबलू के पास आ गई। वह बेटी शिवानी को लेकर पालदा इलाके में सब्जी लेने आई थी। यहां विनोद वैजयंती के सामने आया। यहां भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोपी ने वैजयंती पर चाकू से हमला कर दिया। वैजयंती को गंभीर हालत में एमवाय पहुंचाया गया। यहां मौत हो गई।