कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 : भारत को मिला ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ का सम्मान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. 2022 के कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस साल पहली बार भारत ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ के रूप में फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रहा है।
कांस 2022 में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश जारी किया है।

भारत को आधिकारिक रूप से कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, “मार्चे डू फिल्म – फेस्टिवल डी कांस में कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में भारत की भागीदारी के बारे में जानकर मुझे खुशी हो रही है।

भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 साल और कान फिल्म महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के साथ-साथ फ्रांस के साथ राजनयिक संबंध के 75 साल पूरे होने का आनंद ले रहा है।”

पीएम ने कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक सत्यजीत रे की एक फिल्म को कान क्लासिक्स सेक्शन में स्क्रीनिंग के लिए बहाल कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री आगे कहते हैं, “भारत में बनने वाली फिल्मों की संख्या, अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। यहां अलग-अलग भाषाओं में फिल्में बनती हैं। हमारे फिल्म सेक्टर की विविधता उल्लेखनीय है।”

पीएम मोदी कहते हैं, ‘फिल्में और समाज एक-दूसरे के दर्पण हैं। सिनेमा मानवीय भावनाओं और भावों को कलात्मक तरीके से प्रदर्शित करता है, जो दुनिया को मनोरंजन के एक सामान्य सूत्र से जोड़ता है।

भारत के कई स्टार्टअप सिनेमा वर्ल्ड को अपनी ताकत दिखाएंगे। इंडिया पवेलियन, भारतीय सिनेमा के पहलुओं को प्रदर्शित करेगा और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और सीख को बढ़ावा देगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।