सफेद मूसली एक पौधा है, जिस पर सफेद फूल आते हैं। इसमें कई पोषक तत्व जैसे-कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, सैपनिंस, अल्कालॉयड, फाइबर,कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए ये शरीर को मजबूत बनाकर इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाता है। इसे पाउडर के रूप में या इसके कैप्सूल भी खा सकते हैं। पाउडर को शहद में मिलाकर भी खाया जा सकता है। ध्यान रखें कि इसका सेवन दूध के साथ ही किया जाना चाहिए। साथ ही हमेशा खाना खाने के बाद ही इसका सेवन करें, खाली पेट सेवन नुकसानदायक हो सकता है। सबसे जरूरी बात सफेद मूसली का सेवन मुख्य रूप से स्पर्म काउंट को बढ़ाने और पौरुष शक्ति को बढ़ाने के लिए किया जाता है, इसलिए एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
सफेद मूसली खाने के फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद
सफेद मूसली का सेवन डायबिटीज की समस्या को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, सफेद मूसली में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो डायबिटीज की समस्या में फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, हाई लेवल के डायबिटीज में ये इतना असरदार नहीं है फिर भी इसका सेवन किया जा सकता है।
कैंसर को दूर करने में मददगार
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को बढ़ने से रोकने में भी सफेद मूसली का सेवन फायदेमंद होता है। सफेद मूसली इम्यूनिटी बढ़ाता है, जिससे शरीर में कैंसर के सेल्स फैल नहीं पाते, इससे कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
जोडों के दर्द को करें दूर
सफेद मूसली के सेवन से जोड़ों के दर्द या गठिया से भी निजात मिलता है। सफेद मूसली में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। इसलिए जिन लोगों को गठिया की परेशानी होती है, उनके लिए सफेद मूसली का सेवन फायदेमंद रहेगा।
ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
सफेद मूसली का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, उनके लिए सफेद मूसली का सेवन लाभकारी रहेगा।
सफेद मूसली का सेवन करने से स्वास्थ को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, अगर आप पहली बार इसका सेवन कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।