टोसी इंजेक्शन के लिए संभागायुक्त ने बनायी तीन सदस्यीय समिति

sadbhawnapaati
1 Min Read

इंदौर. संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने बताया है कि टोसी (टोसीलीजुमेब)  इंजेक्शन इस समय मार्केट में बहुत कम है बाहर से आता है। पूरे प्रदेश के लिए 200 उपलब्ध हुए है। इंदौर संभाग के लिए 70 टोसी इंजेक्शन उपलब्ध हुए है। उसमें उज्जैन संभाग के पेशेंट भी है। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने बताया है कि यह इंजेक्शन किसे लगेगा इस संबंध मे एक कमेटी डीन की, साथ में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य और डॉक्टर सलिल भार्गव की बना दी गई है। यह कमेटी देखेगी किस पेशेंट को आवश्यकता है। तब उसको अलॉट किया जाएगा।
Share This Article