Dudh Asli Hai Ya Nakli, कैसे पहचाने ? अनदेखा ना करे |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

अगर आपको लगता है कि दूध में केवल पानी की मिलावट होती है तो आप गलत हैं। नकली दूध बनाने के लिए इसमें हानिकारक सामग्री जैसे साबुन, स्टार्च, डिटर्जेंट पाउडर और यूरिया आदि को मिलाया जाता है,जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदेह होता है।

जो दूध आप पी रहे हैं क्या वह असली है? आओ जानते हैं इसकी पहचान कैसे करें:- 1. .अपने हाथों के बीच थोड़ा सा दूध डालकर, हाथों को अच्छी तरह मले, चिकनाहट नहीं है तो दूध असली है अगर साबुन जैसी चिकनाहट है तो दूध नकली है। 2. अगर दूध को सूंघने पर साबुन जैसी गंध आए तो दूध नकली है। असली दूध की कोई खास खूशबू नहीं होती। 3. असली दूध का स्वाद हल्का मीठा होता है जबकि नकली दूध का स्वाद थोड़ा कड़वा और खारा होता है। 4. असली दूध स्टोर करने पर अपना रंग नहीं बदलता जबकि नकली दूध कुछ समय के बाद पीला पड़ने लगता है। 5. असली दूध उबालने पर रंग नहीं बदलता जबकि नकली दूध उबालने पर पीला हो जाता है। 6. एक छोटी कांच की शीशी में दूध डाल दीजिए और उसे जोर से हिलाए यदि झाग बनती है और लंबे समय तक रहती है तो दूध नकली है। 7. दूध में पानी की मिलावट का भी पता किया जा सकता है। दूध को काली सतह पर छोड़ें अगर दूध के पीछे एक सफेद लकीर छूटे तो दूध असली है। इसलिए दूध को कभी-कभी इस प्रकार चेक करते रहें ताकि असली और नकली दूध की पहचान हो सके।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
212 Comments