Press "Enter" to skip to content

खूब जमा मेहमानों के साथ रंग, अब दो दिन रचेगा व्यापार का मेला

आज प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ, सूरीनाम व गुयाना के राष्ट्रपति भी होंगे शामिल

आजादी की सहस्राब्दी तक भारत आत्मनिर्भर और विश्व गुरु होगा : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

Indore News in Hindi।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि आने वाले 25 वर्ष भारत के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। भारत निरंतर विश्व गुरु बनने की महत्वाकांक्षी यात्रा पर है। वर्ष 2047 में जब हमारा देश  आजादी की सहस्राब्दी मना रहा होगा तब तक हमारा देश आत्मनिर्भर  और विश्व गुरु बन चुका होगा। भारत की विकास यात्रा में पूरी दुनिया के कोने कोने में बसे प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत का संकल्प है विश्व में सभी का समान और न्यायोचित विकास। हमारा दर्शन वसुधैव कुटुंबकम का है। सारा विश्व हमारे लिए एक परिवार है। प्रवासी भारतीय भारत के विकास के विश्वसनीय भागीदार है। हम आपको पूरी तरह भागीदार बनाना चाहते हैं। आपकी सामूहिक ताकत इनोवेटिव आइडियाज तकनीकी दक्षता क्षमता भारत को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रवासी भारतीय भारत और मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क बनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन अवसर पर मन भावुक है। पिछले तीन दिन में इन्दौर एक रूप हो गया था। इन्दौर में बेटी के विवाह की तरह इस सम्मेलन की तैयारियां की गई। जिस तरह बेटी की विदाई पर तकलीफ होती है वैसी ही तकलीफ आज अनुभव हो रही। इन्दौर में मेहमान और मेजबान दोनों भाव विभोर हैं। प्रत्येक घर में भारत की चर्चा हो रही। यहां की जनता अतिथियों के स्वागत में जी जान से जुट गई।

केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने स्वागत भाषण में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने तथा सुरीनाम के राष्ट्रपति श्री चंद्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार माना तथा मुख्यमंत्री चौहान को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय प्रतिभा और भारतीय उत्पादों की संपूर्ण विश्व में मांग बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व के विभिन्न देशों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए केन्द्र शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी दिवस अतीत के बलिदान को स्मरण करते हुए भविष्य के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर है।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रवासी भारतीयों को एल.ई.आर. लर्न-अर्न एंड डू रिर्टन का संदेश देते हुए कहा कि आपका भविष्य यहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में भारत एक धरती एक परिवार एक भविष्य की अवधारणा पर कार्य करते हुए संपूर्ण विश्व में अपनी प्रतिष्ठा स्थापित कर रहा है।
मातृभूमि की माटी हर व्यक्ति की वास्तविक पहचान होती है। भारत का कोई भी पुत्र-पुत्री भारतीयता से जुदा नहीं हो सकता इसी सोच के आधार पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन आरंभ किया। यह सम्मेलन अतुल्य संगम की अनुभूति प्रदान कर रहा है।
भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में प्रवासी भारतीयों की भागीदारी महत्वपूर्ण : केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रवासी भारतीयों ने अपनी प्रतिभा की छाप सभी क्षेत्रों में छोड़ी है। सूचना प्रौद्योगिकी विज्ञान और तकनीक चिकित्सा शिक्षा व्यापार आदि क्षेत्रों में प्रवासी भारतीयों ने विश्व को उबारने का सामर्थ्य प्रदर्शित किया है। भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में प्रवासी भारतीयों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रवासी भारतीयों के लिए प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा सहूलियत और समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड काल में प्रवासी भारतीयों सहित विश्व के कई देशों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की।
यूक्रेन युद्ध के समय भारत के विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालना प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव और प्रयासों से ही संभव हुआ। प्रधानमंत्री मोदी का यह विचार कि “भारत के बिना विश्व आगे नहीं बढ़ सकता” पूर्णता सत्य सिद्ध हो रहा है। “वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड” के समान ही भारत ने विश्व को वन मोदी की सौगात प्रदान की है।
भारत का दिल मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से संभावित निवेशकों के लिए राज्य की क्षमताओं का विकास निवेश के माहौल और बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा देने तथा अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए विकास का एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 11-12 जनवरी को देश के सबसे स्वच्छ शहर एवं मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इन्दौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही है। इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली करेंगे। साथ ही उनका संबोधन भी होगा।
सत्र में सूरीनाम एवं गुयाना के राष्ट्रपति भी शामिल होंगे और उनका संबोधन भी होगा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी समिट को संबोधित करेंगे। केन्द्रीय वाणिज्यिक एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का वर्चुअल संबोधन होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समिट को संबोधित करेंगे।
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए दिल्ली मुंबई पुणे और बैंगलुरू में रोड-शो किए। उद्योगपतियों से नियमित रूप से वन-टू-वन चर्चा एवं प्रति सप्ताह उद्योगपतियों से भेंट भी की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न देशों के संभावित निवेशकों के साथ भी बातचीत की। मुख्यमंत्री चौहान के इन्हीं प्रयासों से समिट प्रदेश के लिए गेम-चेंजर और मील का पत्थर साबित होगी।
मध्यप्रदेश-भविष्य के लिए तैयार राज्य थीम पर होने जा रही इस समिट में पर्यावरण-संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है। यह पूरी तरह कार्बन न्यूट्रल और जीरो वेस्ट पर आधारित होगी। इन्वेस्टर समिट में देश और विदेश के निवेशकों को राज्य में लाने के लिए मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिये अनुकूल वातावरण की तमाम परिस्थितियों का प्रदर्शन किया जायेगा। समिट का उद्देश्य राज्य की नीतियों को बढ़ावा देना उद्योग अनुकूल नीतियां बनाने के लिए औद्योगिक संगठनों के साथ परामर्श कर प्रदेश में निवेशक फ्रेंडली वातावरण बनाना सहयोग के अवसर और निर्यात क्षमता को बढ़ावा देना है।
वर्ष 2007 से ही मध्यप्रदेश की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट दुनिया भर के निवेशकों और व्यापार समुदाय के लिए बहुत बड़ा सुअवसर बना है। इस बार भी जीआईएस एक ऐसा मंच होगा जहाँ वैश्विक नेता उद्योगपति और विशेषज्ञ उभरते बाजारों पर अपने विचार साझा करने निवेश क्षमता का दोहन करने और फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश की सफलता की कहानी का हिस्सा बनने के लिए एक साथ आएंगे।
शहर के खस्ता ट्रैफिक हालात ने डुबोई इज्जत
पहले एनाराई के साथ हुए दुर्वह्वर से वे आहात थे अब शहर के खस्ता ट्रैफिक हालातों ने शहर को नीचा दिखाया, प्रवासी भारतीय के आखिरी दिन कई जगहों पर लम्बा जाम लगा रहा जिससे शहरवासी और मेहमान दोनों परेशान नजर आए. हालांकि शहर में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है लेकिन भव्य आयोजन के टेल सब फीका ही नजर आया और यात्री परेशान रहे.
Spread the love
More from Indore NewsMore posts in Indore News »
More from National NewsMore posts in National News »