Press "Enter" to skip to content

Government Job | मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा एलान -मध्यप्रदेश के लोगों को ही मिलेगी सरकारी नौकरी |

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा निर्णय किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि मध्य प्रदेश में अब सरकारी नौकरियां सिर्फ राज्य के युवाओं को ही दी जाएंगी। इसके लिए आवेदन सिर्फ यहां के निवासी ही कर पाएंगे।

शिवराज ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी कानून बनाया जा रहा है। सीएम ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश के संसाधन केवल मध्य प्रदेश के बच्चों के लिए होंगे। अब तक मध्य प्रदेश सरकार की भर्ती के लिए पूरे देश से आवेदन मांगे जाते थे। इसमें कोई बंदिश नहीं थी, नौकरियों के देशभर से कोई भी आवेदन कर सकता था। हाल में जेल प्रहरी भर्ती का विज्ञापन भी ऑल इंडिया लेवल पर निकाला गया था। इसे लेकर मध्य प्रदेश के युवाओं ने काफी विरोध भी किया था।

Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »

Be First to Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *