Hadsa: जोगीभड़क की कारम नदी में अचानक पानी बढ़ने से पुलिया पर खड़ी तीन कारें बहीं |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

गुजरी के समीप एबी राेड पर भैरूघाट के नजदीक ग्राम पंचायत ढाल के पर्यटन स्थल जाेगीभड़क में रविवार काे बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी कारम नदी में अचानक पानी बढ़ने से पुलिया पर खड़ी पर्यटकाें की दो कार बह गई। एक अन्य कार काे ग्रामीणाें ने रस्सी से बांधकर बचा लिया। बही कार इंदौर से आए पर्यटकों की बताई जा रही है। हालांकि कार में काेई भी सवार नहीं था। पर्यटक कार को पुलिया पर खड़ी कर घूमने चले गए थे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहाड़ी नदी में अचानक से पानी का बहाव आता है।

सैलानियाें काे इसका अंदाजा नहीं हाेता है। इसके पूर्व में भी एक लड़का यहां से बह चुका है। यहां का पानी गहरी खाई में जाकर गिरता है। पर्यटकाें की संख्या बढ़ने के बावजूद यहां सुरक्षा के काेई इंतजाम नहीं है। जिस समय पानी बड़ा उस दौरान सैलानी झरने के पास नहा भी रहे थे। पानी बढ़ने से सभी वहां से भाग गए। धामनाेद टीआई राजकुमार यादव ने बताया सूचना पर पुलिसबल भेजा था। जिन लाेगाें की कार बही है वह घटनास्थल पर नहीं मिले। जैसे काेई सूचना आएगी आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
100 Comments