Health Tips | खट्टे फलों के चमत्कारिक फायदे | ये खट्टे फ्रूट्स जरुर घर लेकर आएं | Beauty Tips |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हर कोई खूबसूरत, तरोताजा और फिट दिखना चाहता है लेकिन जरूर नहीं है कि इसके लिए आप पारर्ल और बाहरी चीजों पर ही निर्भर रहें। यदि आप आपनी डाइट में कुछ खट्टे फल शामिल कर लेंगी तो आपको खूबसूरत और दमकता हुआ दिखने से कोई नहीं रोक सकता।

आप खानपान में थोड़ी सी जागरूकता ले आएं तो आपकी सुंदरता हर मौसम में आपके साथ बनी रहेगी। खट्टे फलों को सौन्दर्य का स्त्रोत माना जाता है इसलिए अब से जब भी आप बाजार में सब्जियां खरीदने जाएं, तो ये खट्टे ब्यूटी फ्रूट्स जरुर घर लेकर आएं। 1. संतरा खाए: संतरे में सबसे अधिक फाइबर होता है। आहार विशेषज्ञों की राय में एक साधारण आकार के संतरे में 3 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इससे वजन को नियंत्रण में किया जा सकता है। 2. नींबू खाए: नींबू के गुणों पर किताबें लिखना भी कम रहेगा। यह छोटा सा खट्टा फल आंतों की सफाई करता है चेहरे पर चमक लाता है। 3. सिट्रस फ्रूट्स खाए: सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरा, कीनू, चकोतरा, मौसम्मी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। आमतौर पर एक मध्यम आकार के संतरे में 70 मिग्रा विटामिन सी मौजूद होता है। दिनभर में विटामिन सी की इतनी ही मात्रा हमारे शरीर के लिए पर्याप्त होती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
104 Comments