MP Education NewsUpdate –   यूजीसी नेट की परीक्षा तारीख बदलीं |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
यूजीसी नेट 2021 दिसंबर 2020 और जून 2021 साइकिल की रिवाइज्ड डेट के अनुसार, नेट एग्जाम अब 06 से 08 अक्टूबर तक और 17 से 19 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जाएगा।  इससे पहले ये 06 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर को खत्म होने थे।
2. डीएवीवी के इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग (आइईटी) को 25 साल पूरे  परिसर में रजत जयंती समारोह रखा गया। जहां शिक्षक का सम्मान भी किया। साथ ही विभाग और उसे जुड़ी उपलब्धियां के बारे में भी जिक्र किया। पांच मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बताई।
3. पर्यावरण जागरूकता के लिए होलकर साइंस कॉलेज के विद्यार्थी आगे आए हैं। इसके तहत मोरोद गांव में जाकर विद्यार्थियों ने प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त जागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाया।
4. डीएविवि द्वारा जून से अगस्त के बीच में आयोजित परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जा रहा है। तीन दिन में विश्वविद्यालय ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा रिजल्ट निकाले है, जिसमें एमए, बीकाम, एलएलबी, बीबीएएलएलबी सहित अन्य कोर्स शामिल है। उधर अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों बीस से ज्यादा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। सप्ताहभर में रिजल्ट जारी किए जाएंगे।
5. एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की विशेष परीक्षाएं 6 सितंबर यानी सोमवार से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो परिणाम से नाखुश है। इसमें कुल 18 लाख छात्रों में से 14 हजार ही छात्र शामिल हो रहे हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।