ओंकारेश्वर। मीडिया सूत्रों के अनुसार गुरुवार को ओंकारेश्वर बांध के सामने नर्मदा नदी में 15 यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई। नाव में 15 यात्री सवार थे जिसमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां बेटे शामिल है। बच्चे और महिला का शव निकालकर उन्हें प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया। नाव में सवार सभी श्रृद्धालु गुजरात के बताए जा रहे हैं। इस हादसे से प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नर्मदा में नावों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
ओंकारेश्वर : नर्मदा नदी में 15 यात्रियों से भरी नाव डूबी, दो की मौत
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।


