"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
SHARE
तीसरी लहर में लॉकडाउन की नौबत नहीं – शिवराज
भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख 41 हजार 42 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में इंदौर में 2 लाख 21 हजार 659 और भोपाल 1 लाख 42 हजार 555 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। सोमवार को देश में हुए कुल वैक्सीनेशन 20 प्रतिशत मध्यप्रदेश में हुआ। रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश को 5 लाख डोज अतिरिक्त देने जा रही है।
रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उत्सव का माहौल रहा और सभी के सहयोग से जनभागीदारी मॉडल से वैक्सीनेशन महाअभियान सफल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान अभी शुरू हुआ है और हमारा संकल्प है कि तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए सभी प्रदेशवासियों को टीका लगाए। अगर कोरोना की तीसरी लहर आए तो विनाशकारी न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर संपूर्ण वैक्सीनेशन हो गया है तो कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने के साथ सिनेमाघर तक भी खोल सकते है। उन्होंने कॉलेज संचालकों और कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक और पढ़ने वाले स्टूडेंट वैक्सीनेशन को लेकर अभियान शुरु करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन से तीसरी लहर में लॉकडाउन की नौबत नहीं आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान में 10 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया था।टीकाकरण महाअभियान के प्रति सभी लोगों ने वैक्सीनेशन के लिये जो जोश दिखाया, उससे प्रति घंटे वैक्सीनेशन की रिपोर्ट दोगुनी होती रही। सुबह 10 बजे तक 60 हजार, प्रात: 11 बजे तक एक लाख 75 हजार, दोपहर 12 बजे तक 3 लाख 37 हजार, दोपहर 1 बजे 5 लाख 21 हजार, दोपहर 2 बजे 7 लाख 10 हजार, दोपहर 3 बजे 8 लाख और शाम 5 बजे तक 12 लाख 12 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवा ली।
मुख्यमंत्री ने जन-प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों, धर्मगुरूओं, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया, जिनके प्रयासों ने वैक्सीनेशन कार्य को गति प्रदान की।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।