सुदर्शन न्यूज़ चैनल के चेयरमैन सुरेश चव्हाणके का इंदौर आगमन पर शहर में हुआ भव्य स्वागत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

राजवाड़ा से हिंदू राष्ट्र का आवाहन करते हुए निकाली रैली

 इंदौर. इंदौर प्रवास पर आए सुदर्शन न्यूज़ के चेयरमैन सुरेश चव्हाणके सबसे पहले अपने मित्र जोगेंद्र सिंह भदोरिया के निवास पर पहुंचे, जहां पर तिलक लगाकर शाल श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया गया, उसके पश्चात हिंदू राष्ट्र यात्रा के लिए सुरेश चव्हाणके राजवाड़ा पहुंचे, राजवाड़े पर सबसे पहले सुरेश चव्हाणके ने मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उसके बाद शहर के हिंदुत्ववादीयो ने सुरेश चव्हाणके का जोरदार स्वागत किया.
मंच पर श्री चव्हाणके ने इंदौर शहर के हिंदुत्ववादियों को संबोधित करते हुए कहा की आज हम मुस्लिम आक्रमणकारियों द्वारा तोड़े गए एक राम मंदिर बनते हुए देख रहे हैं लेकिन जब मुगलों ने देश भर में हिंदू मंदिरों को तोड़ा उस समय इंदौर शहर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने पूरे देश भर में उन मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया.
यह इंदौर शहर के  नागरिकों को गर्व करना चाहिए और देश में बढ़ चढ़कर हिंदू धर्म की रक्षा के कार्य में आगे आना चाहिए, उसके बाद सुरेश चव्हाणके ने सभी हिंदुत्ववादियों को भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई, जिसके बाद सुरेश चव्हाणके के नेतृत्व में शहर में हिंदूराष्ट्र के आवाहन के लिए एक रैली निकाली गई रैली राजवाड़ा चौराहा से होते हुए गांधी हाल रीगल चौराहा होते हुए.
बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स पहुंची
रैली में इंदौर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी जोगेंद्र सिंह भदोरिया, हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रचार मंत्री सुरेश पाठक, बजरंग सेना के प्रदेश प्रभारी सुरेश जयसवाल, प्रदेश महामंत्री विशाल ठाकुर, अंकित धनोपिया, संदीप मिश्रा, शिवम वर्मा, लाखन सिंह, डॉक्टर एसी शर्मा, श्रीराम महाशब्दे, राजवीर सिंह, और सैकड़ों हिंदुत्व वादियो ने जय श्री राम, जय हिंदू राष्ट्र, के नारे के लगाते हुए सुरेश चौहानके के साथ हिंदू राष्ट्र का आवाहन किया.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।