पिछले साल ओलंपिक में कांस्य मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4-3 से हराकर ऐतिहासिक पदक जीतने से वंचित कर दिया था। विश्व कप से पहले भारतीय महिला टीम के हौसले बुलंद हैं। वह एफआईएच प्रो लीग में पहली बार खेलते हुए तीसरे स्थान पर रही थी।
Sports News. महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला इंग्लैंड से जारी है। सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार (तीन जुलाई) को नीदरलैंड के एम्स्टेल्विन में पूल बी के अपने पहले मैच में उतरी है। टीम इंडिया का इरादा इंग्लैंड से टोक्यो ओलंपिक में मिली हार का बदला चुकता करने का है। इंग्लैंड ने मैच में फिलहाल 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
पहला क्वार्टर:
भारत को मैच के पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस पर गोल नहीं हो सका। शुरुआती पांच मिनट तक टीम इंडिया शानदार खेली। उसके बाद इंग्लैंड ने वापसी की। उसने आठवें मिनट में मैच का पहला गोल किया और मैच में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
ओलंपिक में इंग्लैंड ने भारत को हराया था