Indore News – निजी कम्पनी को ठेके पर देंगे रीजनल पार्क 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. विकास प्राधिकरण द्वारा तकरीबन 39 करोड़ की लागत से पिपलियापाला को रीजनल पार्क के रूप में तब्दील करते हुए वर्ष 2010-11 में नगर निगम को सौंप दिया। अब निगम इसका रखरखाव नहीं कर पा रहा है बल्कि खर्च भी बराबर नहीं होने से परेशानी बनी हुई है ।

मेयर इन काउंसिल में संकल्प क्रमांक 13 के तहत तय हुआ कि इसे निजी हाथों में सौंपा जा सकता है जिसके लिए टैंडर भी जारी कर दिए और कंपनियों से चर्चा भी की जा रही थी। सालाना 80 से 85 लाख रुपए तो मात्र कर्मचारियों के वेतन में ही खर्च होता है जबकि आमदनी बेहद कम होती है। वही रीजनल पार्क में जो सुविधाएं देना थी वह भी नगर निगम नहीं दे पाया है। यहां पर सैर सपाटे के लिए आने वालों के लिए 25 टिकट रखा तो बच्चों के लिए 10 का टिकट है लेकिन बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क की योजना के साथ-साथ रेस्टोरेंट, अप्पू घर, भोजनालय से लेकर नगर निगम यहां पर कोई बेहतर व्यवस्था नहीं कर पाया जिसके चलते नगर निगम के बूते की बात नहीं रही है ।

अब इसे निगम प्रशासक व कमिश्नर डॉक्टर पवन कुमार शर्मा वन निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल भी तय नहीं कर पा रहे है कि अभी फिर से ठेके पर देने के लिए टेंडर जारी किए जाए। अब यह इंतजार किया जा रहा है कि निगम में परिषद रहे और मेयर इन काउंसिल की मौजूदगी में ही इसका फैसला किया जाए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।