Indore News: शराब में मदहोश लड़कियों ने कार दौड़ाई, छीना परिवार का इकलौता सहारा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
5 Min Read

इंदौर में 12वीं पास करने की खुशी में लड़कियों ने जमकर शराब पी. कार चला रही लड़की ने एबी रोड पर एक्सीडेंट कर दिया. दुर्घटना में कार एक डिलेवरी बॉय के ऊपर चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया. मामले की जांच जारी है.

Indore News: इंदौर में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. नशे में चूर लड़कियों ने पार्टी के बाद सड़कों पर कार दौड़ाई और एबी रोड पर हादसे में एक शख्स की जान ले ली. उस वक्त कार भी तीन बार पलटी थी, लेकिन उसमें बैठी लड़कियां पूरी तरह सुरक्षित हैं. घटना होते ही भीड़ ने कार को घेर लिया. पुलिस ने गाड़ी चला रही युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक, हादसा तेजपुर के पास हुआ. गाड़ी चला रही गार्गी माहेश्वरी और उसकी तीन अन्य दोस्त 12th एग्जाम पास होने की खुशी में पार्टी से लौट रही थीं. गार्गी एक-एक करके सभी को छोड़ने जा रही थी. लेकिन, तेजपुर के पास नशे की वजह से उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया. एक्सीलेटर दबाते की कार अनियंत्रित हो गई. कार डिवाइडर से उछलकर रोड के दूसरी तरफ बाइक से जा रहे डिलीवरी बॉय देवीलाल पर चढ़ गई. युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

परिवार की रोजी-रोटी का इकलौता सहारा था
देवी सिंह रात में गोपुर चौराहा स्थित मां की रसोई से खाना लेकर निकला था। देवी सिंह उर्फ सोनू ने एक पार्सल की अंबिकापुरी में डिलीवरी की और उसके बाद वापस आ रहा था। घटना में देवी सिंह की मौके पर मौत हो गई थी। देवी सिंह तीन साल से स्विगी में डिलीवरी बॉय था।

दोस्तों ने बताया कि देवी सिंह के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा 8 साल का छोटा 2 साल का है। देवी सिंह के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। इसके बाद देवी सिंह कई सालों से छोटे-मोटे नौकरी से घर चला रहा था। देवी परिवार के साथ छोटा बांगड़दा में किराए के मकान में रह रहा था। मौत के बाद परिवार में सन्नाटा है। वहीं, परिवार अब इस चिंता में है कि बच्चों और पत्नी का गुजारा कैसे होगा। शुक्रवार देर रात घटना के बाद स्विगी कंपनी के कई डिलीवरी बॉय थाने पर एकत्र हुए थे। उन्होंने कंपनी से मुआवजे की मांग की थी। कंपनी ने परिवार से कागजात मांगे हैं।

बिना ड्राइविंग लाइसेंस चला रही थी कार

बताया जा रहा है कि कार इंदौर की संचय G-39, MIG कॉलोनी में रहने वाले नितिन माहेश्वरी के नाम पर रजिस्टर्ड है. कार में मौजूद 3 लड़कियां ट्रेजर टाउनशिप में रहती हैं. हादसे के वक्त लड़कियां बहुत ज्यादा नशे में थीं. पुलिस ने कार की ड्राइवर गार्गी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली. मामले को लेकर राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने बताया कि कार सवार युवतियां विजय नगर से राजेंद्र नगर की तरफ जा रही थीं. उनकी कार तेजपुर के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें एक टू-व्हीलर सवार की मौत हो गई. उसके साथी ने एफआईआर लिखवाई है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ मामले की फिलहाल जांच की जा रही है.

टीआई ने जमकर फटकार लगाई

घटना के बाद थाना प्रभारी अमृता सोलंकी ने चारों छात्राओं के परिवार को थाने पर बुलाकर जमकर लताड़ लगाई। यह भी कहा था कि आपकी बच्चियां घर के बाहर क्या कर रही हैं, इसका आपको ध्यान रखना चाहिए। एक गरीब परिवार के व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिवार का लालन पालन का खर्चा कौन उठाएगा। यह आप को समझना चाहिए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।