National News – LIVE Shikshak Parv 2021: शिक्षक पर्व को संबोधित कर रहे पीएम मोदी, विद्या की संपत्ति सबसे बड़ी, स्कूलों में भी कोरोना नियमों का करें पालन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पहले शिक्षक पर्व को संबोधित कर रहे हैं। इसमें वे देश भर के शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों से संवाद कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य के भारत को नया आकार देने के लिए हम लोग जुटे हैं।

समाज में शिक्षकों का योगदान बहुमूल्य और अतुलनीय है पीएम ने कहा कि कोरोना काल में हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां आई, लेकिन हमने सारी चुनौतियों को पार किया। आज स्कूल खुलने का उत्साह देखते बन रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद कर रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से शिक्षा पर्व का आयोजन किया गया है।

यह 7 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन के दौरान शिक्षकों के मूल्यवान योगदान का स्मरण किया जाएगा और नई शिक्षा नीति को क्रियान्वयन के अगले स्तर पर ले जाने पर चर्चा हो रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।