National News – 7th Pay Commission :  केंद्र सरकार दिवाली से पहले दे सकती है केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, बढ़ेगी सैलरी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

National News.  केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) के लिए अच्छी खबर आ रही है। केंद्रीय कर्मचारियों की एकबार फिर सैलरी बढ़ सकता है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार (Central Government) महंगाई भत्‍ता (DA), महंगाई राहत (DR) और किराया भत्‍ता (HRA) में बढ़ोतरी के बाद अब दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को फिर तोहफा दे सकती है। यानी दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों की रूपये से झोली भरने वाली है।

दिवाली से पहले जहां केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ सकता है। वहीं 18 महीने के बकाये एरियर पर भी सरकार से कुछ बात बन सकती है। आपको बता दें कि केंद्र ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी (DA) को मई 2020 में रोक दिया था।

केंद्र ने जुलाई में महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी और हाउस रेंट अलाउंस 24 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी किया था. अब केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता फिर 3 फीसदी बढ़ेगा। इससे ये बढ़कर 31 फीसदी हो जाएगा।

वहीं डीए में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद से ही केंद्रीय कर्मचारी लगातार डीए एरियर की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस सिलसिले में नेशनल काउंसिल ऑफ JCM, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच 26-27 जून में एक अहम बैठक भी हो चुकी है। हालांकि इस पर अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

जानकारों के मुताबिक, लेवल-1 के कर्मियों का डीए एरियर 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच बनता है। वहीं, लेवल-14 (पे-स्केल) के कर्मचारी को डीए के 1,44,200 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये तक मिलेंगे।

31 फीसदी महंगाई भत्ते पर कैलकुलेशन

कर्मचारी की बेसिक सैलरी- 18,000 रुपए

नया महंगाई भत्ता (31 फीसदी)- 17,639 रुपए प्रति माह

अबतक महंगाई भत्ता (17 फीसदी)- 9,673 रुपए प्रति माह

कितना मंहगाई भत्ता बढ़ा- 7966 रुपए प्रति माह

सालाना सैलरी में बढ़ोतरी- 7966×12 = 95,592 रुपए

पिछले साल के मुकाबले कुल महंगाई भत्ता 11 फीसदी बढ़ चुका है। सरकार ने जुलाई 2021 से इसे 28 फीसदी कर दिया है। अब जून 2021 में अगर यह 3 फीसदी बढ़ता है तो इसके बाद महंगाई भत्ता (17+4+3+4+3) के साथ 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा। यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो उसे 15,500 रुपये DA मिलेगा।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने (DA) बढ़ाने के बाद केंद्रीय कमर्चारियों को मिलने वाले हाउस रेंट अलाउंस (HRA) को भी बढ़ा दिया है। सरकार ने HRA को बढ़ाकर 27 फीसदी तक कर दिया है। महंगाई भत्ता के बाद अब हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। एचआरए में अलग-अलग कैटिगरी के लिए 1-3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक अब केंद्रीय कर्मचारियों को उनके शहर के हिसाब से 27 फीसद, 18 फीसद और 9 फीसद हाउस रेंट अलाउंट मिलेगा। फिलहाल तीनों क्लास के लिए 24 फीसदी, 16 फीसदी और 8 फीसदी है। तीनों कैटेगरी के लिए न्यूनतम हाउस रेंट अलाउंस 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा। कुल मिलाकर आपको बता दें कि न्यूनतम DA बढ़ोतरी 5040 रुपये होगी और न्यूनतम HRA बढ़ोतरी हर महीने 1800 रुपये होगी। यानी सितंबर में आने वाली सैलरी में 6840 रुपये (5040+1800) का इजाफा होगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।