National News – हैदराबाद रेप केस: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में मंत्री बोले- आरोपी का होगा एनकाउंटर, पुलिस ने रखा 10 लाख का इनाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News. छह साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या किए जाने के मामले में तेलंगाना सरकार पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। घटना के बाद से लोग गुस्से में हैं और आरोपी की गिरफ्तारी व सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच सरकार के लेबर मंत्री मल्ला रेड्डी का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पुलिस आरोपी को पकड़ेगी और उसका एनकाउंटर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से जल्द मिलने और मदद करने का वादा भी किया।

बता दें, पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए 10 लाख का इनाम भी घोषित कर दिया है। वहीं 15 टीमें गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश व आंध्र प्रदेश में भी आरोपी की तलाश की जा रही है।

बंद घर में मिली थी बच्ची की लाश
हैदराबाद में नौ सितंबर को छह साल की बच्ची के साथ रेप किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची का शव एक बंद घर से बरामद हुआ था। इस घटना में पड़ोस का ही एक 30 वर्षीय युवक आरोपी है। आरोपी युवक फरार चल रहा है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

लोगों में बढ़ रहा आक्रोश
घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी के कारण तेलंगाना सरकार पर दबाव तो बढ़ ही रहा है वहीं लोगों के आक्रोश के कारण पुलिस भी दबाव में है। सोमवार को सांसद रेवाथ रेड्डी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। वहीं हैदराबाद, विशाखापट्टनम व अन्य कई इलाकों में लोग सड़क पर उतरकर कैँडल मार्च भी निकाल रहे हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।