Indore News.आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है बीजेपी इस दिन को यादगार बनाने में लगी है, पुरे देश में भिन्न भिन्न आयोजनों के माध्यम से इस दिन का उत्सव मनाया जा रहा है इंदौर में भी आज ‘वैक्सीनेशन महाभियान’ चल रहा है। इसमें 1.65 लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा। इसके लिए करीब 450 सेंटर बनाए गए हैं। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की गई है कि जिनके पहले डोज के बाद की निर्धारित अवधि खत्म हो गई है, वे दूसरा डोज अवश्य लगाएं। वैसे महाभियान में आज उन लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा जिन्होंने 25 जून को पहला डोज लगाया है क्योंकि दूसरे डोज के लिए निर्धारित अवधि खत्म हो गई है।
शाम तक टारगेट 1.65 से भी ज्यादा हो सकता है क्योंकि विभाग के पास अभी 2 लाख से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। बुजुर्गों व बीमार लोगों के लिए 50 से ज्यादा मोबाइल टीमें रहेंगी। वैक्सीनेशन सुबह 8.30 बजे शुरू होकर देर शाम तक चलेगा। पिछले दिनों 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में इंदौर ने पहला डोज का 100 फीसदी टारगेट पूरा कर देश में पहला स्थान पाया। इस दौरान कुल 28 लाख से ज्यादा को पहला डोज लगाया गया। इधर, अभी तक 11,71,464 लोगों (41.19 फीसदी) लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। ऐसे में अब टारगेट बाकी 59 फीसदी को पूरा करना है। वैसे ‘वैक्सीनेशन महाभियान’ के तहत 21 जून से चले अभियान में करीब 5 लाख लोगों को पहला डोज लगाया गया था। इस लिहाज से उनका अवधि हाल में खत्म हो गई है जिसके चलते अब उन्हें दूसरा डोज लगाया जाएगा। मामले में कलेक्टर मनीषसिंह ने इस बाबद निर्देश जारी किए हैं। महाभियान 2.0 के पहले जिन्होंने पहला डोज लगाया था, ऐसे लोग भी 3 लाख से ज्यादा लोग हैं।


