Indore News. भवन अनुज्ञा विभाग एवं कम्पाउंडिंग के संबंध में निगम के समस्त 19 झोनों पर कंपाउंडिंग हेतु शिविर लगाए, जिसमें 130 आवेदन आए। नागरिकों से किस प्रकार से आवेदन लिया जाना है और आवेदन के साथ क्या-क्या दस्तावेज संलग्न किए जाना है, कितना शुल्क लगेगा आदि से भी शिविर में आने वाले नागरिकों को अवगत कराया गया। रविवार को समस्त 19 झोनों पर कम्पाउंडिंग हेतु शिविर लगाए गए, जिनमें झोन 1 पर 2, झोन 2 पर 2, झोन 7 पर 1, झोन 8 पर 3, झोन 9 पर 1, झोन 10 पर 1, झोन 11 पर 1, झोन 12 पर 1, झोन 13 पर 1, झोन 16 पर 1, झोन 17 पर 2, झोन 18 पर 1, झोन 19 पर 1 सहित कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कंपाउंडिंग शिविर के माध्यम से अब तक कुल 130 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं।
निगम के समस्त झोनल कार्यालयों पर लगाए गए कम्पाउंडिंग शिविर में नागरिकों बड़ी संख्या में जानकारी लेने हेतु आए, जिन्हें शिविर में निगम स्टाफ द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। जो व्यक्ति अनुज्ञा के बिना या प्रदान की गई अनुज्ञा के उल्लंघन में निर्मित संनिर्माण के प्रशमन के लिए निर्धारित दिनांक तक आवेदन प्रस्तुत करता है तो उसे शासन नियम के अनुसार संगणित किए गए प्रशमन शुल्क पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।


