Crime News – पूर्व CM के भतीजे-बहू पर बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ 29 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, CBI में केस दर्ज 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा और उनकी पत्नी मोनिका पटवा के खिलाफ सीबीआई ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि मैसर्स पटवा ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (वर्तमान में भगवती पटवा ऑटोमोटिव) इंदौर के डायरेक्टर रहते हुए बैंक आफ बड़ौदा के साथ 29.41 करोड़ रुपए की ठगी की है। जांच एजेंसी ने पटवा के भोपाल, इंदौर स्थित प्रतिष्ठानों में शुक्रवार को तलाशी ली। यहां से धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। सुरेन्द्र पटवा वर्तमान में भोजपुर विधानसभा से विधायक हैं।

जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने बैंक ऑफ बड़ौदा, इंदौर से प्राप्त शिकायत के आधार पर सुरेन्द्र पटवा व उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ कंपनी के कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि वर्ष 2014 से 2017 के दौरान कंपनी ने बैंक के साथ 29.41 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। बताया गया कि इंदौर स्थित कंपनी ने आईडीबीआई बैंक (IDBI) से ओवर क्रेडिट (over credit) की सुविधा ली। इसके बाद 13 सितंबर 2014 को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 36 करोड़ रुपए का लोन बढ़ाया। उक्त लोन 2 मई 2017 को एनपीए (Non-performing asset) घोषित कर दिया गया। यानि उसने खुद को किस्त भरने में फेल घोषित कर दिया। बाद में आरबीआई को इस जालसाजी की सूचना दी गई। इस दौरान पटवा की कंपनी पर 29.41 करोड़ बकाया था।

चेक बाउंस में पड़ चुकी सजा.
पटवा के खिलाफ चेक बाउंस के भी कई मामले कोर्ट में हैं। दो साल पहले उन्हें चेक बाउंस के चार मामलों में छह माह की भोपाल की अदालत ने सजा सुनाई थी। हालांकि, उन्हें कोर्ट ने उसी दिन जमानत दे दी थी।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी संजय जैन से पटवा ने अपने कारोबार के लिए 9 लाख रुपए उधार लिए थे। अदायगी के लिए 9 लाख रुपए का चेक दिया था। दूसरे मामले में इंदौर निवासी सारिका जैन से पटवा ने साढ़े 9 लाख रुपए लिए थे और चेक दिया था। तीसरे मामले में इंदौर निवासी माया जैन ने पटवा को साढ़े 6 लाख रुपए उधार दिए थे। चौथे मामले में इंदौर में रहने वाली अनिता मित्तल से पटवा ने 5 लाख रुपए उधार लिए थे। इन मामलों में उन्हें कोर्ट ने छह माह की सजा सुनाई थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।