MP News – मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण बैठक आज, हमीदिया अस्पताल मामले में दोषियों पर गिर सकती है गाज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल परिसर के कमला नेहरू अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के बाद शिवराज सरकार सख्त नजर आ रही है। कैबिनेट बैठक से पहले सोमवार को कई बड़े निर्देश देने के बाद आज बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 11:30 पर वल्लभ भवन में एक और महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।माना जा रहा है कि इस बैठक में लापरवाहों पर गाज गिर सकती है और सुरक्षा को देखते हुए कई बड़े फैसले भी लिए जा सकते है।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रातः 11:30 बजे कमला नेहरू अस्पताल में हुई दुखद घटना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है । बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी , चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग , गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भोपाल के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह , मुख्य सचिव , पीएस मुख्यमंत्री, पीएस हेल्थ, पीएस गृह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे । बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आवश्यक दिशा निर्देश देंगे और बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते है ।

इससे पहले सीएम शिवराज ने कहा था कि घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन बच्चों की जान बचाने की जिम्मेदारी हमारी थी। सचमुच में ये तकलीफ देने वाली घटना है।मला नेहरू अस्पताल में कल रात दुर्भाग्यपूर्ण दर्दनाक घटना घटी। कुछ नौनिहाल हमारे बीच नहीं रहे। मैंने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।वही अपनी जान हथेली पर रखकर 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने वाले डॉक्टर्स, नर्स और वार्ड बॉय सम्मानित किए जाएंगे।

सीएम शिवराज ने निर्देश दिए थे कि सभी शासकीय और गैर शासकीय अस्पतालों का तत्काल फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। हमें वह सभी उपाय करने होंगे जिससे ऐसी घटना का दोहराव ना हो। कोविड-19 परिणामस्वरूप कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए ऑक्सीजन लाइन बिछाई गई हैं इससे अस्पतालों में फायर सेफ्टी ऑडिट की और अधिक जरूरत हो जाती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।