आज सूर्य राशि का परिवर्तन, जानिए इसके शुभ और अशुभ प्रभाव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

आज मंगलवार यानि 16 नवंबर को सूर्य तुला राशि के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं.दोपहर 12:59 बजे इनका यह गोचर होगा। जिसके बाद करीब एक माह तक यह इसी राशि में रहेंगे. 6 दिसंबर को ये 3:40 बजे गोचर कर धनु में प्रवेश करेंगे.

तुला राशी में सूर्य नीच होकर अशुभता देंगे, जबकि वृश्चिक राशी के सूर्य को भी ज्योतिष अनुसार खराब फल देने वाला बताया गया है. इस नाते जिनकी भी जन्म कुंडली में सूर्य को पितृ दोष लगा हुआ है, सूर्य नीच राशि का है उनको अगले आने वाले 40 दिनों तक सूर्य गोचर के दौरान नौकरी में समस्या, सामाजिक मानहानि, प्रतिष्ठा की कमी, पिता पुत्र से विवाद की संभावना रहेगी.

लेकिन ज्योतिष का महत्वपूर्ण सूत्र समझ लीजिए कि कोई भी ग्रह जिस भाव में गोचर करता है वहां सिर्फ भाव की प्रकृति, भावेश से मित्रता या शत्रुता संबंध को देख कर और अपने कारक तत्वों के अनुसार फल देता है . जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य पिता पुत्र और सरकार से सुख, रोग प्रतिरोधक क्षमता, बोस और बड़े अधिकारियों की तरफ से सुख और सहयोग ,प्रतिष्ठा का कारक है, और सूर्य का गोचर चंद्र कुण्डली के 1, 3, 5, 6, 9, 10, 11वे भाव में शुभता देता है जबकि अन्य भाव में सूर्य का गोचर कष्टकारी होता है.

ज्योतिष अनुसार सूर्य के शुभ प्रभाव के रूप में पिता पुत्र के सुख में वृद्धि, सरकार से लाभ, नोकरी में तरक्की और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है जबकि सूर्य के अशुभ प्रभाव के रूप में पिता पुत्र में आपसी वैर विरोध, सरकार से दण्ड, नोकरी में अपमान और तरक्की में रुकावट आती है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।