National News – भाजपा ने 5 राज्यों में राष्ट्रीय स्तर पर की 5 नई नियुक्तियां, विनोद तावड़े भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read
भारतीय जनता पार्टी ने 5 राज्यों में चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्तर पर 5 नई नियुक्तियां की है। भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने अपनी टीम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव नियुक्त किया है।
साथ ही बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव जबकि पश्चिम बंगाल की भारती घोष और कांग्रेस के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की रविवार को घोषणा की गई।
तावड़े अभी तक नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव के पद पर थे और वह हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे। उन्हें प्रोन्नत कर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।