MP Sports News – दिव्यांग तैराक सत्येंद्र लोहिया ने फिर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, CM शिवराज ने दी बधाई

sadbhawnapaati
1 Min Read

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने अरब सागर के 36 किलोमीटर लम्बे अरब सागर के दुर्गम चैनल को पार कर एक रिकॉर्ड बनाया है।
सत्येंद्र ने समुद्र में धरमतर जेट्टी से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक 36 किमी का सफर 10 घंटे 3 मिनट में तैरकर रिकॉर्ड स्थापित किया है।  सत्येंद्र की इस सफलता पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक दिव्यांग सत्येन्द्र सिंह लोहिया को बधाई देते हुए ट्वीट किया – भिंड के प्रतिभावान अंतरराष्ट्रीय पैरातैराक सतेंद्र सिंह लोहिया ने भारत में समुद्र की सबसे चुनौतीपूर्ण चैनल धरमतर जेट्टी से गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई तक 36 किमी 10 घंटे 3 मिनट में तैरकर रिकॉर्ड स्थापित किया।

हम सभी गौरवान्वित हैं। आपको शुभकामनाएं, ह्रदय से अभिनंदन।

Share This Article