Crime News Indore – सावधान मिल रहा है आपको नकली मसालों के साथ मिलावटी सामान  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग ने आनंद फर्म पर मारा छापा, 14 हजार किलो माल जप्त, ब्रांडेड पैकिंग में कर रहे थे मिलावटी मसाला

Indore News । क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग में अमानक स्तर के मसाले को लेकर जूनी इंदौर क्षेत्र में आनंद फर्म पर छापा मारा। यहां मिलावटी सामान के साथ मसालों की पैकिंग का कार्य किया जा रहा था। करीब 14000 किलो सामग्री जब्त की गई है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना पर पंचशील नगर में आनंद मसाला फार्म पर छापा मारा जिस का संचालन अविनाश राजा जी द्वारा किया जा रहा था | अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मिलावटी मसाला का भंडार कर उसे खुले में तैयार कर कई ब्रांड के नामों के साथ बेचा जा रहा है।
जिसमें यहां से 284 कट्टे करीब 14 हजार किलो माल जब्त किया गया है। संचालक के खिलाफ मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं भंडारण की संभावना के आधार पर सेम्पल परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। वहीं खाद्य अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस ब्रांड का सामान जब्त किया
क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और प्रसाद पाराशर के मुताबिक कार्रवाई के दौरान खुशी गुलाब जामुन स्टंट, श्रीनाथ गुलाब जामुन, महालक्ष्मी ब्रांड गुलाब जामुन, राजहंस गुलाब जामुन, उत्सव गुलाब जामुन के अलावा फरियाली सिंघाड़ा, आटा पारस काला नमक, गोल्ड स्टार सोडियम बाई कार्बोनेट मीठा सोडा, न्यू आकाश राजगिरा आटा, महालक्ष्मी ब्रांड अचार मसाला, आनंद अचार मसाला, आनंद धनिया पाउडर आदि ब्रांडो के नाम से नकली सामग्री बनाई जा रही थी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।