Crime News – पत्नी ने प्रेमी संग की दहला देने वाली वारदात, पति को मारकर थाने पहुंची बोली- डिक्की में है लाश में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Crime News Bhopal. राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की पुलिस उस समय भौंचक रह गई जब थाने पहुंची एक महिला ने कहा कि उसने पति की हत्या कर दी है और लाश बाहर खड़ी कार की डिक्की में है।
इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बीती रात पति की बेरहमी से जान ले ली थी, और लाश ठिकाने लगाने के लिए शहर के सूने क्षेत्रों में घूमती रही। जब वह लाश ठिकाने नहीं लगा पाई तो प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई।
काढ़े में नींद की 20 गोली मिला दीं।
एडिशनल एसपी राजेश भदौरिया के अनुसार मूल रूप से सीहोर का रहने वाला धनराज मीणा भोपाल में व्यवसाय करता था। वह थाना क्षेत्र के सागर गोल्डन पार्क में पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहा था।
उसकी पत्नी संगीता की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले आशीष पांडे से हो गई थी। आशीष सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले धनराज ने इन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
इसके बाद पति पत्नी में लगातार झगड़े हो रहे थे। बीती रात संगीता ने अपने पति को कोरोना का डर दिखाकर काढ़ा पिलाया और उसमें नींद की 20 गोली मिला दीं। काढ़ा पीने के बाद धनराज गहरी नींद में सो गया।
पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
इस बीच रात में आशीष पांडे और संगीता ने मिलकर हथौड़ी से उसकी हत्या कर दी और लाश को कार की डिग्गी में डाल दिया इसके बाद सुबह दोनों लाश ठिकाने लगाने के लिए कलियासोत डैम के आसपास घूमते रहे लेकिन वे लाश नहीं फेंक पाए।
इसके बाद दोनों सीधे कटारा हिल्स थाने पहुंचे और पुलिस के सामने हकीकत बयान कर दी। आशीष पांडे के दादा नींद की गोलियां खाते थे। वही गोलियां आशीष ने संगीता को उपलब्ध कराई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।