Indore News – शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से विक्रय करने वाले आरोपी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News । शहर में लोगो से संपत्ति / भूमि संबंधित धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों एवं धोखाधड़ी के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर मनीष कपूरिया द्वारा दिये गए है।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर महेश चंद जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू पुनीत गेहलोत के मार्गदर्शन में एसडीओपी पंकज दीक्षित के द्वारा थाना प्रभारी क्षिप्रा गिरिजा शंकर महोबिया के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही करने के लिए समुचित दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थाना क्षिप्रा के अपराध क्रमांक 399/21 धारा 420, 406, 467, 468 भा.द.वि. में शासकीय भूमि का विक्रय अनुबंध करने वाले आरोपीगण रूप सिंह पिता मूलचंद गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम हतुनिया जिला इंदौर, राजेश पिता मूलचंद गुर्जर उम्र 45 वर्ष निवासी सदर, गणेश पिता मूलचंद गुर्जर उम्र 38 वर्ष निवासी सदर, कालू पिता मूलचंद गुर्जर उम्र 34 साल निवासी सदर एवं आरोपी महेंद्र पिता बसंती लाल बरानिया उम्र 61 वर्ष निवासी 27 शास्त्री कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त पांचों आरोपी प्रकरण पंजीबद्ध दिनांक से ही फरार हो गए थे जिन्हें मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्षिप्रा गिरिजा शकर महोबिया, उ नि रवि शंकर पारीक, सउनि दिलीप यदुवंशी एवं आरक्षक वीरेंद्र पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।