MP News – जबलपुर में खड़े ट्रक में मिले 50 गौवंश, 13 की हो चुकी थी मौत, केस दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक लावारिस ट्रक से 50 गौवंश भरे मिले, इसमें से 13 की मौत हो चुकी थी। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए थे।

पुलिस ने सूचना मिलने पर प्रकरण दर्ज शेष मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिया।

माढोताल थाना प्रभारी रीना पांडे के अनुसार पाटन बायपास के पास मंगलवार सुबह एक ट्रक खड़ा हुआ था। जिसके अंदर बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए थे। सूचना मिलने पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे।

ट्रक का नंबर एमएच 26 एच 2613 था और खराब होने कारण चालक ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। ट्रक के अंदर लगभग 50 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे।

इन्हें निकाला गया तो 13 मवेशी मृत पाए गए। शेष मवेशियों की हालत भी ठीक नहीं थी। जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर भिजवा दिया है।

पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रक संचालक व चालक के संबंध में पतासाजी शुरू कर दी है। ट्रक खराब होने के कारण चालक उसे बायपास में सड़क किनारे खड़ा कर गायब हो गया था। ट्रक सिहोरा की तरफ से आ रहा था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।