MP News – मध्य प्रदेश को 29 IAS और IPS मिलेंगे,  20 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति की बैठक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

साल 2021 जाते जाते कुछ अधिकारियों को बड़ी ख़ुशी दे सकता है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश को इस साल 29 IAS और IPS अधिकारी मिल जायेंगे।
इसके लिए 20 दिसंबर को विभागीय पदोन्नति की बैठक प्रस्तावित है।  भोपाल में प्रस्तावित इस बैठक की अध्यक्षता UPSC के चेयरमैन प्रदीप जोशी करेंगे। बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 और राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों को अवार्ड मिलेगा यानि प्रमोशन होगा।
जानकारी के अनुसार गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने करीब दो महीने पहले UPSC को प्रस्ताव भेजा था।  इस प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद ही भोपाल में 20 दिसंबर को बैठक प्रस्तावित की गई है।
इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को IAS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को IPS अवार्ड किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा से IAS बनाये जाने के लिए 18 पदों के लिए 54 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा , ये अधिकारी 1994 से 2000 वर्ष बैच के हैं।
उधर राज्य पुलिस सेवा से IPS बनाये जाने के लिए 11 पदों पर पदोन्नति होना है। इसके लिए 1995-96 बैच के अधिकारी अंतिम सूची में शामिल बताये जा रहे हैं।

DPC में ये अधिकारी रहेंगे शामिल

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे पहले IAS संवर्ग के लिए बैठक होगी इसमें मुख्य सचिन इक़बाल सिंह बैस, सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव (कार्मिक) दीप्ती गौड़ मुखर्जी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

वहीं 3 बजे से IPS संवर्ग के लिए बैठक होगी इसमें मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैस के अलावा गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा और DGP विवेक जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।