Indore News – इंदौर शहर की आज की खास ख़बरें |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

News – 1

प्रकरण श्रम न्यायालय को सौंपा गया
श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त ने सेवा नियुक्त श्री राहुल कुमार द्विवेदी एवं सेवानियोजकगण संचालक/प्रबंधक सी.आर.एम. सर्विसेस इंडिया प्रायवेट लिमिटेड इंदौर के मध्य उत्पन्न विवाद को औद्योगिक विवाद माना है। उन्होंने यह प्रकरण अधिनिर्णय के लिये श्रम न्यायालय इंदौर को सौपने के आदेश जारी किये है।

News – 2

 
 
प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजित
कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन के आदेश जारी किये गये है। जारी आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम हातोद मुनीष सिंह सिकरवार को वर्तमान कार्य के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी मल्हारगंज का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। डिप्टी कलेक्टर पराग जैन कोविड-19 के अंतर्गत थाना क्षेत्र मल्हारगंज, सदर बाजार, एरोड्रम, गांधी नगर का कार्य देखेंगे। साथ ही वे कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा समय-समय पर सौपे गये अन्य दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

News – 3

मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति में प्राप्त अंकों का कट-आफ निर्धारित
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि भारत सरकार के माध्यम से संचालित मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति योजना के तहत अब विद्यार्थियों को परीक्षा में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता से छूट दी गई है। इस छूट का लाभ लेने के लिये विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे छात्रवृत्ति के लिये अपने आवेदन ऑनलाईन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर करवाएं।

News – 4

माध्यमिक शिक्षा मंडल की पूरक परीक्षा 12 जनवरी से
माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (डीएलएड) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) पूरक परीक्षा वर्ष 2021 की परीक्षाएं 12 से 22 जनवरी तक प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे के मध्य होंगी। इनकी बैठक व्यवस्था के लिए संभाग स्तर पर पूरे प्रदेश में कुल 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम www.mpbse.nic.in पर देखे जा सकते है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।