Indore News – इंदौर एयरपोर्ट पर ताबड़तोड़ कार्रवाई: बम मिलने से मचा हड़कंप, निष्क्रिय करने पर पता चला मॉकड्रिल थी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देवी अहिल्या बाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल पर शुक्रवार दोपहर लावारिस बैग में बम मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वहां हड़कंप का माहौल था। बस की सूचना एयरपोर्ट के सुरक्षा विभाग ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को दी। ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बम निरोधक दस्ते ने बम को पूरे एहतियात के साथ निष्क्रिय कर दिया। इस दौरान पहले विमानतल परिसर खाली करवा लिया गया था। बाद में पता चला कि यह अपने सुरक्षा उपाय परखने के लिए मॉकड्रिल थी तो यात्रियों ने चैन की सांस ली।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर विमानतल प्रबंधन प्रत्येक वर्ष किसी भी आपात स्थिति में अपने सुरक्षा व्यवस्था की असलियत और स्टाफ की मुस्तैदी परखने के लिए इस तरह की कवायद करता है। इंदौर विमानतल के प्रभारी निदेशक प्रबोध चन्द्र शर्मा के अनुसार फोन पर प्राप्त सूचना को आधार बनाकर एक बजकर 53 मिनट पर यह अभ्यास आरंभ किया गया था। दोपहर दो बजकर 23 मिनट पर इसे सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया। बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ बम निरोधक दस्‍ता और अग्निशमन दल भी विमानतल पर पहुंच गया था।

शर्मा ने बताया कि मॉकड्र‍िल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सीआईएसएफ, इमिग्रेशन, पुलिस, बीडीडीएस और सभी एयरलाइंस ने हिस्सा लिया ।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।