पोंगल के त्योहार को नव वर्ष के शुभारंभ के तौर मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पहला दिन भोगी पोंगल के रूप में मनाया जाता है। भोगी पोंगल के दिन देवराज इंद्र को समर्पित होता है और इस दिन उनकी पूजा होती है।
अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना के लिए देवराज इंद्र से प्रार्थना की जाती है। दूसरे दिन सूर्य के उत्तरायण होने के बाद सूर्य पोंगल, तीसरे दिन मात्तु पोंगल और चौथे दिन कन्या पोंगल मनाया जाता है।
पोंगल शुभ मुहूर्त
14 जनवरी 2022 को पोंगल का पहला दिन होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पहले दिन पोंगल की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर है।
पहले दिन को भोगी पोंगल कहा जाता है, दूसरे दिन को सूर्य पोंगल, तीसरे दिन को मट्टू पोंगल के तौर पर और चौथे दिन कन्नम पोंगल मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले पोंगल पर्व पर हर दिन अलग-अलग तरीके से मनाए जाने की परंपरा निभाई जाती है।