Indore News – ब्राह्मण समाज की महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाएंगे जागरूकता अभियान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
* 25 नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति, संगठन का किया विस्तार

* कैलेंडर का किया विमोचन ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों व नारी शक्ति का हुआ सम्मान
Indore News. ब्राह्मण संसार संगठन के तत्वावधान में तिलक नगर स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में नववर्ष मिलन समारोह व कैलेंडर विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ-साथ महिला शक्ति ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के तहत ब्राह्मण संसार संगठन का विस्तार भी किया गया। जिसके तहत 25 नवनियुक्ति महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति भी वरिष्ठों की मौजूदगी में की गई।
ब्राह्मण संसार संगठन से जुड़े पं. ब्रजेश शुक्ला, धीरज शुक्ला एवं चंद्रप्रकाश दुबे ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत साधु संतों एवं  मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ की। वहीं इसके पश्चात पं. धीरज शुक्ला ने ब्राह्मण संसार संगठन द्वारा इन्दौर सहित प्रदेश में चलाई जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया तो वहीं संगठन में उपस्थित पदाधिकारियों ने इसका समर्थन करते हुए प्रदेश स्तर पर ब्राह्मण समाज की महिलाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अभियान चलाने की घोषणा की। ब्राह्मण संसार संगठन के द्वितीय नववर्ष मिलन समारोह के दौरान कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। वहीं इसके पश्चात ब्राह्मण संसार संगठन का विस्तार करते हुए 25 नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति भी इस अवसर पर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपालदास महाराज, पं. विष्णु प्रसाद शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ला, सत्यनारायण सत्तन, विधायक रमेश मैंदोला, महेंद्र हार्डिया, दिलीप शर्मा, योगेंद्र महंत सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व समाज बंधु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पं. दिपक शर्मा ने किया एवं आभार विजेंद्र दीक्षित ने माना।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।