Religious News – अहिल्यामाता गौशाला पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दान, गौपूजन एवं सेवा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Religious News. मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में केशरबाग रोड स्थित अहिल्यामाता गोशाला पर कल सुबह से शाम तक गौ भक्तों का मेला जुटा रहा । निरोगी काया एवं वायरस के संक्रमण से सुरक्षा की कामना से बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने गौपूजन एवं गौसेवा के बाद प्रदेश के एकमात्र सप्त गौमाता मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन भी किए। अनेक भक्तों ने अपने वजन के बराबर अनाज, हरा चारा, गौ आहार, गौग्रास लड्डू, गुड़, तिल आदि का दान किया।
गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, सचिव पुष्पेन्द्र धनोतिया एवं संयोजक सी.के. अग्रवाल ने बताया कि गौभक्तों की सुविधा के लिए यहां गौदान, तुलादान, पक्षी तीर्थ के लिए अन्नदान की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी। अहिल्यामाता गौशाला में पिछले कई वर्षों से यह परंपरागत त्योहार मनाया जा रहा है। इस दौरान गौसेवा के विभिन्न संकल्पों के साथ ही सेवाकार्य भी किए गए। अनेक गौभक्तों ने परिवार सहित गौसाला आकर यहां की स्वच्छता, गौसेवा एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए गौशाला प्रबंध समिति को बधाई देते हुए उन्हें शुभाशीष दिए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।