Indore News – तीसरे दिन तीसरी जगह फूट पड़ी नर्मदा मां

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। नर्मदा की पाइप लाइन फूटने का सिलसिला कल तीसरे दिन भी जारी रहा। कल  तिलक नगर एक्सटेंशन में नर्मदा की पाइप लाइन से मोअी धारा सड़क फाड़कर बहने लगी। पहले राजीव गांधी प्रतिमा चौराहे के पास, अगले दिन महात्मा गांधी मार्ग राजवाड़ा से कृष्णपुरा के बीच और कल तिलक नगर एक्सटेंशन में नर्मदा की लाइन सड़क फोड़कर ऊपर आ गई। नगर निगम के अफसरों को नर्मदा की पाइप लाइन फूटने की जानकारी ही नहीं थी। नर्मदा योजना के जिम्मेदारों ने कहा कि पाइप लाइन नहीं फूटी है। इस पानी को उन्होंने बिचोली मर्दाना से छोड़ना बताया ताकि पाइप लाइन साफ हो सके।
माना जाता है कि पाइप लाइन साफ करने के चक्कर में पानी के प्रेशर से ही लाइन फूटी है। नर्मदा का लाखों लीटर कीमती पानी बहता रहा लेकिन किसी अफसर ने हकीकत जानने की जरूरत नहीं समझी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।