Indore News – इंडेक्स अस्पताल में आयोजित भाजयुमो के रक्तदान श‍िव‍िर में 100 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में स्वामी विवेकानंद सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भारतीय जनता युवा मोर्जा के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस श‍िविर में 100 से अध‍िक युवाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर रक्तदान किया।
इंडेक्स ग्रुप के चेयरमेन सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमेन मयंकराज सिंह भदौरिया, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.जी.एस. पटेल, डायरेक्टर आर.एस. राणावत, एडिशनल डायरेक्टर आर.सी. यादव एवं पैथोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एस. नारंग ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं के प्रति अपना आभार प्रकट उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस दौरान युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाने से हम सभी बहुत प्रसन्न है। साथ ही इस कार्य से किसी जरूरतमंद की मदद हो जाती है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा इन्दौर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर के सानिध्य में आयोजित इस रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज जागीरदार, रक्तदान शिविर के जिले के प्रभारी विजेंद्र जाट, सोनू सरपंच के साथ ही अन्य युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
इस आयोजन में युवाओं के साथ ही इंडेक्स अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्टाफ ने भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
गौरतलब है कि कोरोना के केस में देशभर में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं स्वास्थ सेवा केंद्रों में इस मौके पर रक्त की कमी ना होने पाए इस बात के मद्देनजर ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।