Crime News Indore – इंदौर में लाखों की चोरी,  घटना सीसीटीवी कैद

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

चोरी की पूरी घटना घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है

Indore Crime News. इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को एक अज्ञात चोर अंजाम देते हुए भाग खड़ा हुआ। चोर ने करीब लाखों रुपये के माल और नगदी पर हाथ साफ कर दिए। इस दौरान चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। चोर इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर में प्रॉपर्टी कारोबारी का अनिल सिंह तोमर के घर मे घुस गया। जिस वक्त चोर घर मे दाखिल हुआ उस वक्त फरियादी अनिल सिंह तोमर, उनकी पत्नी और घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। इस दौरान मकान के पीछे से वेंटिलेशन की सहायता से चोर घर मे घुस गया और घर मे रखे 6 लाख नकद, सोने का ब्रेसलेट, घड़ी और चैन लेकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फरियादी अनिल सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने लसूड़िया पुलिस को शिकायत कर दी है। वही उन्होंने कहा कि महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में आये दिन ऐसी वारदाते सामने आने से रहवासी खुद को असहज महसूस करते है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।