Indore News – जल जीवन मिशन में अब तक करीब 46 लाख नल कनेक्शन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इन्दौर संभाग की सर्वाधिक ग्रामीण आबादी लाभान्वित
इन्दौर। जल जीवन मिशन में प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को नल से जल दिए जाने की व्यवस्था का कार्य तेजी से जारी है। समूचे प्रदेश में मिशन संचालन से अब तक 45 लाख 80 हजार 924 परिवारों को नल कनेक्शन से जल उपलब्ध करवाया गया है, जो लक्ष्य का 37.46 प्रतिशत है।
प्रदेश के सभी जिलों में मिशन में जारी कार्य से 4 हजार 38 गाँवों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन किए जा चुके हैं। प्रदेश के 5 संभागों के 14 जिलों में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति 45 से 99 प्रतिशत तक हो चुकी है, इनमें इन्दौर संभाग के 5 जिले, उज्जैन के 3, जबलपुर के 3, होशंगाबाद के 2 और ग्वालियर का एक जिला शामिल है। इन्दौर संभाग के आठों जिलों में 9 लाख 67 हजार नल कनेक्शन दिए गए हैं, जो संभाग के लिए निर्धारित सम्पूर्ण लक्ष्य के 50 प्रतिशत से अधिक हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।