Indore News – इन्दौर में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे ध्वजारोहण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

 

नेहरू स्टेडियम में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह
इन्दौर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आज 26 जनवरी को इन्दौर के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ठीक सुबह 9 बजे समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और रस्मी परेड की सलामी लेंगे। इन्दौर जिले में गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण गरिमा, हर्षोल्लास और पूर्ण उत्साह के साथ मनाया जायेगा।

समारोह में विभिन्न प्लाटूनों द्वारा मार्चपास्ट/परेड प्रस्तुत की जायेगी। परेड का नेतृत्व एसीपी ट्राफिक अजीत सिंह चौहान करेंगे।
उनका अनुकरण टूआईसी सुबेदार बृजराज अजनार करेंगे। परेड में आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, पंद्रहवी वाहिनी, जिला पुलिस बल (पुरुष), जिला पुलिस बल (महिला), पीटीसी इन्दौर, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड तथा यातायात पुलिस आदि प्लाटून के दल शामिल होंगे।
साथ ही बीएसएफ बैंड भी परेड में शामिल रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रीय गान होगा। मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे।
संदेश का वाचन किया जायेगा। मुख्य अतिथि जिले में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत भी करेंगे। समारोह स्थल को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है।
नयनाभिराम झांकियां भी रहेंगी आकर्षण का केन्द्र

समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जायेंगी।

इनमें मुख्य रूप से नगर निगम द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किये गये नवाचार, आवासीय योजनाओं तथा अन्य विकास कार्य, जिला पंचायत द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किये गये कार्यों, एमपी इण्डस्ट्रीयल डेवलपमेंट कार्पोरेशन द्वारा आत्म निर्भर भारत एवं आत्म निर्भर मध्यप्रदेश तथा औद्योगिक विकास, इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा इन्दौर के शहीदों के जीवन, कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उद्यानिकी विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद, शिक्षा विभाग द्वारा हमारा घर हमारा विद्यालय, संस्कृति विभाग द्वारा हेमू कालानी सहित अन्य शहीदों पर आधारित, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन्दौर में बनाये गये देश के दूसरे सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर, जेल विभाग द्वारा जेल के सुधार, वन विभाग द्वारा ईको पर्यटन, उद्योग विभाग द्वारा रोजगार मूलक योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना एवं निजी स्पॉन्सरशीप तथा यातायात विभाग द्वारा यातायात सुधार के लिये किये जा रहे कार्यों पर आधारित झाँकियां शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।