Indore News – एमआर-4  रोड का का होगा विस्तारीकरण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Contents

 निगमायुक्त ने उद्योगपतियों के साथ किया निरीक्षण

रोड विस्तारीकरण में आने वाली बाधाएं चिन्हांकित करने के निर्देश

इंदौर ! निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा एम आर-4 सांवेर रोड डी सेक्टर से आईएसबीटी तक रोड विस्तारीकरण के संबंध में निगम व इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं उद्योगपतियों के साथ निरीक्षण किया गया!

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री अशोक राठौड़, जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील, विकास प्राधिकरण के अधीक्षण यंत्री ज्ञानेंद्र सिंह जादौन एवं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया, उपाध्यक्ष योगेश मेहता, सचिव सुनील व्यास, सह सचिव तरुण व्यास, प्रकाश जैन, अनिल पालीवाल, अमित धाकड़ एवं अन्य उद्योगपति इस मौके पर उपस्थित थे!

सांवेर रोड  डी सेक्टर से आईएसबीटी तक लगभग 1:75 किलोमीटर रोड का विस्तारीकरण किया जाना है!

जिससे उज्जैन रोड से आने वाले ट्रैफिक के लिए एक उपयोगी रोड हो जाएगा उक्त रोड रेलवे की  बाउंड्री लाइन से 24 मीटर 32 मीटर चौड़ाई पर आने वाली बाधाओं के निशान लगाने के निर्देश आयुक्त द्वारा दिए गए तथा सर्वे उपरांत उक्त रोड निर्माण में कितनी बाधाएं आ रही है, किन-किन की आ रही है, कितनी साइज में आ रही है, यह चिन्हांकित कर के, डिटेल रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश अधीक्षण यंत्री राठौर को दिए गए!

इसके साथ ही नमकीन क्लस्टर से गोरी नगर तक लगभग 500 मीटर का रोड मुरम का बना हुआ है, उक्त रोड को सीमेंट कंक्रीट बनाने के लिए निर्देश दिए गए, जिससे आवागमन सरल हो जाएगा!

डी सेक्टर में ग्रीनलैंड विकसित करने के भी निर्देश दिए गए तथा औद्योगिक क्षेत्र बी सेक्टर में पुरानी पानी की टंकी जो कि जर्जर हालत में है उसे तोड़ने के लिए कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निर्देश दिए गए! ए सेक्टर में आवागमन में सांवेर रोड ब्रिज के पास सर्विस रोड के निर्माण के संबंध में भी आवागमन सरल करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए!

जिला प्रशासन एवं  निगम प्रशासन के सकारात्मक रुख के कारण उद्योग क्षेत्र हो रहा है विकसित- अध्यक्ष

औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष डफरिया एवं मेहता द्वारा रोड विस्तारीकरण में आने वाली उद्योगों की जमीन के बदले जमीन डीआरसी से दिलाने की मांग पर आयुक्त द्वारा कहा गया कि इस संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से डीआरसी से बात की जा कर जमीन दिलाने का प्रयास किया जाएगा!

इस अवसर पर श्री डफरिया द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन और निगम प्रशासन का उद्योगों के प्रति सकारात्मक रुख होने से  उद्योगों को काफी राहत मिली है, पहले उद्योगो की हालत बड़ी लावारिस थी!

निगम आयुक्त श्रीमती पाल के द्वारा सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के साथ ही रोड निर्माण आदि के जो विकास कार्य कराए तथा उनका औद्योगिक क्षेत्र के प्रति जो सकारात्मक रूख है उसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं!

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।