Crime News Indore – इंदौर में युवती ने जिम संचालक की जूती से पिटाई कर डाली

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

इंदौर में बीच सड़क हुए विवाद के बाद एक युवती ने जिम संचालक की चप्पलों से धुनाई कर दी। ये घटना उस वक्त हुई जब युवती लाइब्रेरी से पढ़ाई करके पैदल ही होस्टल जा रही थी। तभी बाइक पर जा रहे जिम संचालक ने युवती को टक्कर मार दी।

इस पर पहले तो दोनों के बीच विवाद हुआ, इसी दौरान जिम संचालक ने युवती को थप्पड़ मार दिया। यह देखकर वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से ही किसी ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद युवती ने पुलिस के सामने जिम संचालक की जूतियों से पिटाई कर दी

युवती सोमवार शाम 7 से 8 बजे के बीच अम्बे धाम लाइब्रेरी से पैदल अपने हॉस्टल की ओर जा रही थी। युवती बस स्टॉप पर पहुंची। तभी बाइक पर आए जिम संचालक कृष्णपाल पंवार की बाइक से युवती को टक्कर लग गई। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि जिम संचालक ने युवती को चांटा मार दिया। जिसके बाद नाराज युवती ने जूतियों से ही जिम संचालक की पिटाई कर दी। लिंबोदी निवासी कृष्णपाल, विष्णुपुरी इलाके में जिम संचालित करता है। पुलिस का कहना है कि कृष्णपाल के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।