MP Crime News – रीवा में आदिवासी किशोरी का गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता के चेहरे को दांतों से बुरी तरह काटा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में रीवा जिले के एक गांव में दो नाबालिग सहित तीन लोगों ने 17 वर्षीय एक आदिवासी किशोरी का कथित रूप से अपहरण करने के बाद उससे सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दांतों से पीड़िता के चेहरे को बुरी तरह काटा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रीवा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हनुमना पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई और सोमवार को पुलिस में इसकी शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि अपनी बहन के साथ मेले से लौट रही किशोरी का तीन आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और वे उसे जंगल ले गये, जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों में दो नाबालिग लड़के हैं और एक अन्य आरोपी शिवकरण गोड़ (22) है।

पीड़िता के साथ मारपीट भी की
वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और अपने दांतों से उसके चेहरे को बुरी तरह से काट दिया। उन्होंने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि पीड़िता रविवार देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंची और उन्हें आप बीती सुनाई। इसके बाद सोमवार सुबह वह अपने परिजनों के साथ हनुमना पुलिस थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच में पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।