MP News – प्रदेश में गरीब, बेसहारा और बेघरबारों को भी मिली नि:शुल्क खाद्यान्न्पर्ची – खाद्य मंत्री श्री सिंह

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

धार की कड़वी बाई को मिली प्रदेश की प्रथम पात्रता पर्ची

शासन द्वारा नि:शुल्क राशन वितरण योजना के तहत वितरित की गई खाद्यान्न पर्ची के दायरे को और अधिक लचीला किया गया है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशा के अनुसार शासन द्वारा प्रदेश के गरीब, बेघर, बेसहारा ऐसे लोग, जिनकी आय का कोई स्रोत नहीं है, को भी नि:शुल्क खाद्यान्न पर्ची वितरण के लिये स्वीकृति दी गई है।

गुरुवार को धार जिले की कड़वी बाई पत्नी कन्हैया लाल को नि:शुल्क खाद्यान्न पर्ची जारी की गई। खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बताया कि सतना को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में सर्वे कराया गया था।

सर्वे में 10 हजार 840 लोग इस श्रेणी के पाये गये हैं। इसके लिये 4098 स्थानों पर कैम्प लगाये गये। लगभग 4 हजार सर्वेक्षण दल गठित किये गये।

इसमें 5143 परिवारों का सर्वे कराया गया था। सर्वे में जबलपुर में सर्वाधिक 518 परिवारों के 2677 सदस्यों को पर्ची वितरित की जायेंगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।