Crime News Indore – ढेड लाख के 8 मोबाइल के साथ 4 आरोपी को तेजाजी नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

इंदौर क्राइम |  मोबाईल की दुकान पर चोरी की करने की नीयत से घूमते 04 आरोपी को थाना तेजाजी नगर ने पकड़ा आरोपीगणों से चोरी किये गये कुल 08 मोबाईल कीमत तकरीबन 1,60,000 रुपये तथा चोरी करने के उपकरण बरामद हुए आरोपीगणो द्वारा चुराये गये मोबाईलों को चुराने के बाद लॉक तोडकर ,बाजार में सस्ते भाव में बेच देते थे ।

सुर्त्रों से मिली सूचना पर दिनांक 13.02.2022 को तेजाजी नगर कलाली के पीछे मैदान खंडवा रोड इंदौर से आऱोपी दीवान उर्फ जीवन बंजारा ,सूर्या उर्फ सूरज बंजारा ,अंकित आडे ,पंकज सोनेवे को तेजाजी नगर कस्बे में स्थित मोबाईल की दुकान पर चोरी करने की योजना को नाकाम करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 08 संदिग्ध एंड्राइड मोबाइल व चोरी करने के उपकरण जब्त किये गये ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम गांव व शहर में लगने वाले छोटे – छोटे हॉटों में जाकर भीड का फायदा उठाकर मोबाईल चोरी करते है तथा उन मोबाईलों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से लॉक तोड़कर बाजार में सस्ते भाव पर बेच देते थे ।
प्रकरण में गिरफ्तार शुदा आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा आरोपी गणों से अन्य स्थानों पर की गई चोरी तथा अन्य बदमाशों की संलिप्तता के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
           उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा , सउनि दिनेश कुमार , आर.आकाश राजावत , आर.प्रदीप रावत , आर.दीपेन्द्र राणा , आऱ.अरुण घुरैया, आर.धर्मेन्द्र जाट व आर.राजेन्द्र सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही ।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।